कैंपबेल की युद्धापराध अदालत में पेशी

By Staff

कैंपबेल की युद्धापराध अदालत में पेशी
सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल सियेरा लियोन के लिए स्थापित युद्धापराध अदालत के समक्ष गुरुवार को पेश होंगी.

कैंपबेल को लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर के ख़िलाफ़ चल रहे एक मुक़दमे में अपना बयान देने के लिए बुलाया गया है. सुपरमॉडल पर आरोप है कि उन्होंने 1997 में चार्ल्स टेलर से एक क़ीमती हीरा बतौर उपहार स्वीकार किया था. हालांकि वो इससे साफ़ इनकार करती हैं.

चार्ल्स टेलर पर 1990 के दशक में पड़ोसी देश सियरा लिओन के गृह युद्ध में विद्रोहियों का साथ देने का आरोप है. उन्होंने 1989 में एक विद्रोही नेता के रूप में लाइबेरिया के गृहयुद्ध में भाग लिया था और फिर 1997 में वो देश के राष्ट्रपति चुने लिए गए.

चार्ल्स टेलर पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हीरों के बदले विद्रोह के लिए हथियार ख़रीदे. सियरा लिओन में हीरे की खदानें हैं और इसी वजह से यहाँ के हीरों को 'बल्ड डायमंड" यानि रक्तरंजित हीरे कहा जाता है.

कैंपबेल और विवाद

विवादों से कैंपबेल का रिश्ता काफ़ी पुराना है. वर्ष 2006 में नाओमी कैंपबेल को उनके घर में काम करने वाली एक महिला पर हमला करने के लिए न्यूयॉर्क की अदालत ने पांच दिन के लिए सामुदायिक सेवा करने की सज़ा सुनाई थी.

उन्हें लंदन के हीथ्रो एअरपोर्ट पर एक पुलिस अधिकारी से हाथापाई करने के मामले में ग़िरफ़्तार किया जा चुका है. तब उन्हें दो सौ घंटे की सामुदायिक सेवा की सज़ा मिली थी.

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जब उनसे चार्ल्स टेलर के बारे में पूछा गया तो वे भड़क उठीं थीं. इंटरव्यू बीच में ही छोड़ते हुए नाओमी कैंपबेल उठ गईं और जाते-जाते कैमरे को धक्का देतीं गईं. नाओमी कैंपबेल दुनिया की रहस्यमयी ख़ूबसूरत महिलाओं में से एक मानी जाती हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X