निकोलस केज की अपील, रोको मानव तस्करी
हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मानव तस्करी को रोकने जैसे महान काम के लिए आगे आने की अपील की है।
केज को संयुक्त राष्ट्र ने अपना 'ग्लोबल जस्टिस गुडविल एंबेस्डर' नियुक्त किया है। केज ने कहा कि संगठित अपराध को रोकने में गैर सरकारी संगठन, बड़े अधिकारी, न्यायाधीश, डॉक्टर और धार्मिक नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
केज ने कहा, "संगठित अपराध का क्षेत्र काफी विस्तृत है। इससे लड़ पाना राज्यों के अकेले की बात नहीं। इससे निपटने के लिए संगठित होने की जरूरत है। दुनिया का कोई भी हिस्सा संगठित अपराध से अछूता नहीं है।"
actor अपराध अभिनेता ऑस्कर निकोलस केज मानव तस्करी हॉलीवुड crime hollywood human trafficking nicolas cage oscar


Click it and Unblock the Notifications
