ज्यादा खा लेने से बीमार हुए बटलर

वेबसाइट 'स्टार पल्स डॉट कॉम' के मुताबिक बटलर को एक मजेदार दृश्य के लिए बरीटोज खाना था और फिल्म निर्देशक ने इस दृश्य को फिल्माने के लिए 27 शॉट लिए थे। बटलर ने दृश्य को वास्तविक बनाने के लिए हर बार एक बरीटोज खाया था। अभिनेता ने बताया कि यह एक रेस्तरां का दृश्य था और वह हर दृश्य को वास्तविक बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने हर बार बरीटोज खा लिया।
बटलर ने कहा कि उस दिन वह बहुत बीमार पड़ गए थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि निर्देशक ने कहा था कि हर बार बरीटोज खाना जरूरी नहीं है लेकिन वह दृश्य को वास्तविक बनाना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications











