सांड्रा के पति ने माफी मांगी

'टच' पत्रिका में यह खुलासा होने के बाद बुलॉक ने उनकी फिल्म 'द ब्लाइंड साइड' का लंदन प्रीमियर रद्द कर दिया है। 'पीपल' पत्रिका के मुताबिक बुलॉक ने अपना घर भी छोड़ दिया है। चालीस वर्षीय जेम्स ने वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' को दिए एक बयान में कहा है कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं उनमें से ज्यादातर झूठे और निराधार हैं।
जेम्स ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को जो दुख पहुंचाया है उसके लिए वह माफी चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











