दिल्ली में ब्रायन एडम्स का शो रद्द

By Bbc

दिल्ली में ब्रायन एडम्स का शो रद्द
एडम्स का शो मंगलवार को दिल्ली में होना था.दिल्ली में ब्रायन एडम्स के प्रशंसकों के लिए बुरी ख़बर है. उनका मंगलवार शाम दिल्ली में होने वाला शो रद्द हो गया है.पुलिस ने सुरक्षा कारणों की वजह से इसकी इजाज़त नहीं दी.दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली का ओखला स्थित एनएसआईसी मैदान जहां पर ये शो होना था, वो सुरक्षा के लिहाज़ से उपयुक्त नहीं था.

शो के सारे टिकट बिक चुके थे और अब इस ख़बर के बाद से एडम्स के प्रशंसकों के बीच मायूसी छाई है.अब कहा जा रहा है कि शो की तारीख़ और जगह बदली जाएगी जिसका ऐलान मंगलवार शाम तक किया जाएगा.बीबीसी ने जब शो के आयोजकों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो अभी मीटिंग में व्यस्त हैं.पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ जहां पर ये शो होना था उस मैदान की क्षमता महज़ छह हज़ार है, लेकिन आयोजकों ने इससे कहीं ज़्यादा टिकट बेच दिए.

शो के टिकट बेचने का ज़िम्मा जिस कंपनी के हाथ में था, उसने कहा कि जो लोग बदली हुई तारीख़ और वक़्त पर शो देखने के इच्छुक नहीं होंगे उन्हें उनकी टिकट का पैसा वापस कर दिया जाएगा.52 साल के एडम्स अपने इस भारत दौरे में मुंबई और बैंगलूरु शहर में कॉन्सर्ट कर चुके हैं. उन्हें बुधवार को हैदराबाद में शो करना है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X