दिल्ली में जल्द होगा ब्रायन एडम्स का शो
पहले ये शो मंगलवार को आयोजित किया जाना था मगर दिल्ली पुलिस ने शो के आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते ब्रायन एडम्स का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
दरअसल दिल्ली पुलिस का कहना था कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र का एनएसआइसी मैदान इस कार्यक्रम के लिए माकूल जगह नहीं हैं क्योंकि शो कि 6000 से ज्यादा टिकटें बिक गईं थीं जो कि इस मैदान की क्षमता से कहीं ज्यादा था।
भीड़ बेकाबू ना हो और कार्यक्रम के सुरक्षा इंतजामों के कारण दिल्ली पुलिस ने इस मैदान में ब्रायन का कार्यक्रम रद्द करवा दिया था। अब दिल्ली मे ब्रायन एडम्स के कार्यक्रम के लिए नई तारीख और स्थल की घोषणा की जल्द जाएगी।
मशहूर सिंगर ब्रायन एडम्स इन दिनों भारत के पांच शहरों की यात्रा पर हैं। जहां वो अपने संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। ब्रायन इससे पहले पुणे, मुंबई और बेंगलुरु मे प्रस्तुति दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












