अभिनेता ब्रूस ने दूसरी शादी की
अमेरिकी अभिनेता ब्रूस विलिस ने ब्रिटिश मॉडल इम्मा हेमिंग से शादी कर ली।
वेबसाइट 'यूएसमैगजिन डॉट कॉम' के अनुसार 54 वर्षीय ब्रूस और 22 वर्षीया हेमिंग ने शनिवार को एक सादे समारोह में शादी की। दोनों की मुलाकात पिछले वर्ष हुई थी। उसी के बाद से ही दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी।
ब्रूस ने पहली पत्नी डेमी मूरी से वर्ष 2000 में अलग हो गए थे। उनकी तीन बेटियां भी हैं। मूरी और तीनों बच्चे विवाह समारोह में उपस्थित थे।


Click it and Unblock the Notifications











