हॉलीवुड सुपरस्टार Bruce Willis की तबीयत हुई खराब, परिवार ने किया इस बीमारी का खुलासा

हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रूस विलिस की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई है, इस बात की जानकारी उनके परिवार ने ही दी है। एक्टर की तबीयत ऐसे खराब होने की वजह से उनके परिवार के साथ साथ उनके दोस्त और उनके फैंस काफी चिंतित हैं।
गौरतलब है कि एक्टर ब्रूस विलिस ने गंभीर बीमारी के चलते एक साल पहले अपने अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। अभिनेता के परिवार ने घोषणा की थी कि अभिनेता वाचाघात नामक बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन अब उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई है।
परिवार ने एक्टर की तबीयत के बारें में जानकारी देते हुए कहा है कि, ब्रूस को वाचाघात के बाद अब फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया की बीमारी भी हो गई है। आपको बता दें, ब्रूस की स्वास्थय संबंधी जानकारी उनकी बेटी रुमर विलिस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
जानकारी साझा करते हुए उनकी बेटी ने बयान में कहा है, 'साल 2022 में ब्रूस को वाचाघात होने की घोषणा के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और अब हमे पता लगा है कि ब्रूस को फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया नाम की बीमारी भी हुई है। बातचीत में दिक्कत इस बीमारी का एक लक्षण है। यह बहुत दर्दनाक है, लेकिन फिर भी हमें ब्रूस की सपष्ट बीमारी के बारे पता लगना एक राहत की बात है।' इस जानकारी के बाद एक्टर के फैंस उनकी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ब्रूस विलिस के फिल्मी करियर की बात करें तो, ब्रूस हॉलीवुड में एक सुपरस्टार हैं।विलिस ने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर के दौरान अभिनेता ने द वर्डिक्ट, मूनलाइटिंग, द बॉक्सिंग, हॉस्टेज, आउट ऑफ डेथ, ग्लास जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अभिनेता को उनकी सीरीज डाई हार्ड के लिए जाना जाता है। एक्टर को प्रशंसको का हमेशा ही प्यार मिलता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












