ब्रूस ली का घर बनेगा संग्रहालय
हॉलीवुड अभिनेता और मार्शल आर्ट के उस्ताद माने जाने वाले ब्रूस ली के हांगकांग स्थित मकान को अब संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'हांगकांग स्टैंडर्ड' समाचार पत्र के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है। समाचार पत्र के अनुसार हांगकांग सरकार ली के अंतिम घर को संग्रहालय का रूप देगी।
प्रोपर्टी डेवलेपर यू पेंगलिन ली के घर को दान करने के लिए तैयार हो गए हैं। इस संबंध में उनसे गत एक वर्ष से बात चल रही थी। इस घर की कीमत एक करोड़ डॉलर आंकी गई थी।
हांगकांग के आवासीय इलाके कॉउलून टांग जिले में स्थित ब्रूस ली के घर को पर्यटक स्थल के रूप विकसित किया जाएगा और वहां एक पुस्तकालय की स्थापना की भी योजना बनाई जा रही है।
समाचार पत्र के अनुसार ली को अपने इस घर से खास लगाव था। वे इसे 'क्रेन्स नेस्ट' कहकर पुकारते थे। इसी घर में 32 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications