हिट गीतकारों की मदद लेंगी ब्रिटनी

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ब्रिटनी इन दिनों ओलिविया और मिरियन नेर्वो नाम की दो गीतकारों के साथ काम कर रही हैं। ये दो गीतकार केली रोलैंड जैसी गायिका के साथ काम कर चुकी हैं।
एक सूत्र ने बताया, "ब्रिटनी ने इससे पहले 'ब्लैकआउट' के लिए ओलिविया और नेर्वो के साथ काम किया था लेकिन वह एलबम फ्लाप रहा था। अब जबकि दोनों गीतकारों के साथ काम करते हुए रोलैंड ने काफी सफलता हासिल की है लिहाजा ब्रिटनी ने एक बार फिर इनकी सेवाएं लेने का फैसला किया है।"
इसके अलावा ब्रिटनी ने अमेरिकी गायिका कैटी पेरी के साथ काम कर चुके निर्माता मैक्स मार्टिन को भी साथ जोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











