ब्रिटनी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया है : सुरक्षाकर्मी

फ्लोर्स का कहना है कि जब वह ब्रिटनी के लिए काम करते थे तो वह अक्सर उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए आकर्षित करने की कोशिश करती थीं। फ्लोर्स ने फरवरी 2010 से ब्रिटनी के बॉडीगार्ड के रूप में काम करना शुरू किया था। मगर उन्हें जुलाई में हटा दिया गया था।
फ्लोर्स ने अपनी याचिका में यह भी कहा कि ब्रिटनी कई बार उसे ऎसे समय अपने बेडरूम में बुलाती थीं जब वह आपत्तिजनक स्थिति में भी होती थीं। मना करने के बावजूद वह उसके सामने बार-बार अश्लील हरकते करती थीं। फ्लोर्स ने पॉप सिंगर और उसके यहां काम पर रखवाने वाली कंपनी से हर्जाना मांगा है। हालांकि, ब्रिटनी की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।
फर्नाडो फ्लोर्स ब्रिटनी स्पीयर्स मुकदमा यौन उत्पीड़न britney spears fernando flores sexual harassment


Click it and Unblock the Notifications