नए ब्यायफ्रैंड ने ब्रिटनी को छोड़ा
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के दोस्त जेसन ट्रेविक ने उनका साथ छोड़ दिया है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्रिटनी और उनके परिवार के अन्य सदस्य जेसन पर सगाई का दवाब बना रहे थे, जबकि वह इसके लिए इच्छुक नहीं थे।
सूत्र के अनुसार दवाब से तंग आकर जेसन ने ब्रिटनी की जिंदगी से दूर जाने का फैसला किया। दोनों मार्च में करीब आए थे। पिछले हफ्ते ही ब्रिटनी बेव्रेली हिल्स में हीरे की अंगूठी पहने नजर आई थीं। कहा जा रहा था कि उनकी सगाई हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











