ब्वॉयफ्रेंड से अलग हुई ब्रिटनी!

By Neha Nautiyal

Britney Spears
मशहूर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने कथित तौर पर अपने पुरुष मित्र जेसन ट्रेविक से संबंध विच्छेद कर लिया है। एक वर्ष तक साथ-साथ रहने के बाद स्पीयर्स और जेसन ने इव वर्ष फरवरी में अलग होने का फैसला किया।

खबर के अनुसार, "दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था। दोनों का साथ-साथ रहना मुश्किल था।" स्पीयर्स ने हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। स्पीयर्स ने पिछले वर्ष खुद ही जेसन के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा था। जेसन स्पीयर्स के एजेंट भी हैं। आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों करीब आए थे।

जेसन ने स्पीयर्स के प्रस्ताव को नकार दिया था। इससे नाराज स्पीयर्स ने उन्हें तत्काल अमेरिका लौट जाने का फरमान सुनाया था। खबर के मुताबिक, "दोनों को एक दूसरे से अलग हो जाना चाहिए था क्योंकि दोनों के बीच निभ नहीं रही थी।" हालांकि जेसन अभी भी स्पीयर्स के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X