फिर से छरहरी दिखने लगीं ब्रिटनी
विवादों से चोली-दामन का साथ रखने वाली पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों तंग कपड़ों में बेहद छरहरी नजर आ रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इन दिनों 'द सर्कस' नामक वर्ल्ड टूर का रिहर्सल कर रही ब्रिटनी ने अपनी छरहरी काया की झलक दर्शकों को उस समय दिखाई जब बिकनी में उनकी कुछ नई तस्वीरें जारी हुईं।
इन तस्वीरों में ब्रिटनी को कोरियोग्राफर जैकेल नाइट के साथ देखा जा सकता है। वेबसाइट के मुताबिक इन तस्वीरों में ब्रिटनी का सांचे में ढला शरीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications