ब्रिटनी ने मामला रफा दफा किया
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और उनकी पूर्व प्रबंधक के बीच कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है। समझौते के अनुसार ब्रिटनी ने पूर्व प्रबंधक को 193,000 डॉलर दिए हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार ब्रिटनी की प्रबंधक रह चुकी जॉनी राइट ने उन पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया था। 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
समाचार पत्र के अनुसार दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को अदालत में समझौता हुआ था। वैसे समझौते को सार्वजनिक नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications