खूब चर्चा में है ब्रिटनी स्पीयर्स, पुलिस को भी करनी पड़ी मशक्कत, जानें वजहें!

Britney Spears

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स आजकल खूब चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिसकी वजह से अचानक वे चर्चा में आ गईं। उनके फैंस इस बात से चिंतित हो गए कि आखिर ब्रिटनी को क्या हुआ है जो अचानक से ब्रिटनी ने अपना सोशल इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। नतीजा यह हुआ कि कुछ फैंस ने शरारत करते हुए पुलिस को उनके घर ये कहते हुए भेज दिया कि ब्रिटनी पूरी तरह से निराश और टूट चुकी हैं तो कहीं कुछ गलत कदम ना उठा लें। इसके चलते लोगों ने पुलिस को ब्रिटनी के घर भेजा जिससे कि वे काफी निराश हुई इस घटना के बाद उन्होंने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट किया और सिंगर ने कहा कि वे कुछ प्राइवेसी चाहती हैं और फैंस को उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने के लिए कहा।

सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है, उन्होंने कहा कि पुलिस को उनके घर "कुछ शरारतपूर्ण फोन कॉल्स के आधार पर" बुलाया गया था। स्पीयर्स ने ट्विटर पर बयान पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके घर में "कभी एंट्री नहीं की"। स्पीयर्स ने नाचते हुए और यह कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया कि "मैंने अपना नाम रिवर रेड में बदल लिया है" और फिर अपना अकाउंट डिलीट कर दिया, जिससे उनके कुछ फैंस ने वेंचुरा काउंटी शेरिफ ऑफिस को फोन कर दिया था। उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने फैंस से प्यार करती हूं और उन्हें पसंद करती हूं, लेकिन इस बार चीजें कुछ ज्यादा ही बढ़ गईं और मेरी प्राइवेसी पर हमला हुआ है।" उन्होंने कहा कि एक बार पुलिस के आने के बाद, "उन्हें जल्दी से एहसास हुआ कि कोई समस्या नहीं है और वे तुरंत चले गए।"

हालांकि ब्रिटनी स्पीयर्स ने ये भी बताया कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम क्यों डिलीट किया उनके मुताबिक उनकी फीलिंग हर्ट हुई थी जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम को कुछ समय के लिए डिलीट करने का फैसला लिया था।

अब ब्रिटनी फिर से इंस्टाग्राम पर बदले हुए नाम 'रिवर रेड' के साथ एक्टिव हो गई हैं और उन्होंने एक नई पोस्ट की है जिसमें वे एक मिनी ग्रीन स्कर्ट और मिनी व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि पहली बार मैं रिंग लाइट के आगे इस वीडियो को बना रही हूं। मैं जानती हूं कि वीडियो इतनी अच्छी नहीं है। मैं सिर्फ यह देखने की कोशिश कर रही हूं कि रिंग लाइट में किस तरह से वीडियो बनाई जाती है। यह बहुत कूल है और रिंग लाइट के साथ मेरा पहला अटेम्प्ट है तो आप बेझिझक, बेशर्म होकर कमेंट कर सकते हैं या फिर आप उस पर ट्रस्ट कर सकते हैं जो पहली बार इस तरह का शूट कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X