ब्रिटनी ने गर्भवती होने से इंकार किया

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लेबेर ने कहा है कि 'अमेरिकन आयडल' कार्यक्रम के प्रस्तोता रेयान सीक्रेस्ट ने कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में जो घोषणा की थी, वह अफवाह है।
सीक्रेस्ट ने बुधवार को कहा था कि ब्रिटनी गर्भवती हैं और उन्हें यह जानकारी एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से मिली है। इसे लेकर ब्रिटनी के जानने वालों में खासी नाराजगी है। इसके बाद ही ब्रिटनी के प्रबंधक ने सीक्रेस्ट द्वारा फैलाई गई खबर को अफवाह करार दिया।
लेबेर ने कहा, "ब्रिटनी गर्भवती नहीं हैं। मैं नहीं जानता कि यह हास्यास्पद अफवाह कहां से उठी। सीक्रेस्ट हमारे कुछ दोस्तों को जानते हैं, लिहाजा इस संबंध में कुछ कहने से पहले उन्हें इसकी पड़ताल कर लेनी चाहिए थी।"
;

Click it and Unblock the Notifications