जिम जाने की शौकीन नहीं रही ब्रिटनी

अपने पूर्व पति केविन फेडरलिन से ब्रिटनी के दो पुत्र- तीन वर्षीय सीन प्रेस्टन और दो वर्षीय जेम्स हैं। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने ब्रिटनी के हवाले कहा है, "मुझे व्यायाम बेहद पंसद था लेकिन दोनों बच्चों के जन्म के बाद अपनी पुरानी दिनचर्या में लौटना मुश्किल था। मुझे जिम जाना बेहद भाता था लेकिन उम्र के साथ-साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ती जाती हैं और आपको अपना उस तरह का अनुशासन तोड़ना पड़ता है।"
27 वर्षीय ब्रिटनी ने कहा कि वह भरपूर नींद के सहारे अपना ध्यान रखने की कोशिश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications