ब्रिटनी अपने बच्चों से मिल सकेंगी
अमेरिका की अदालत ने पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को अपने दोनों बेटों से हफ्ते में तीन बार मिलने की इजाजत दे दी है. इस दौरान निरीक्षक मौजूद रहेंगे. अदालत ने कहा कि ब्रिटनी अपने पूर्व पति केविन फेडरलाइन के साथ मिलकर मुलाकात का कार्यक्रम तय कर लें. सुपीरियर कोर्ट कमिश्नर स्कॉट गार्डन ने यह भी निर्देश दिया कि हर हफ्ते ब्रिटनी का औचक नशा परीक्षण भी किया जाएगा.
हफ्ते में दो बार वह दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक बच्चों से मिल सकेंगी और एक बार दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह दस बजे तक बच्चों के साथ रह सकेंगी. निर्देश में अभिभावक प्रशिक्षक लीजा हेकर की 19 अक्तूबर की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया.
ब्रिटनी को हिदायत दी गई कि घर लाते वक्त बच्चों को हर हाल में कार की सीट पर ही बिठाया जाए. नौ पेज के दिशा निर्देश में कहा गया कि ब्रिटनी रात में भी बच्चों के पास रुक सकती हैं. ब्रिटनी लंबे समय से यह माँग कर रही थीं. लीजा ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कि ब्रिटनी अपने बच्चों को प्यार करती हैं और बच्चे भी उसे चाहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications