बच्चो को पति से दूर रखेंगी ब्रिटनी
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अपने बच्चों को पूर्व पति केविन फेडरलाइन को सौंपने की तैयारी कर रही है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक स्पीयर्स ने साफ कर दिया कि उनके बच्चे पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रहेंगे।
स्पीयर्स ने लुइसियाना में एक कार्यक्रम के दौरान शानदार वापसी की। उनके शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। चार साल बाद कार्यक्रम कर रहीं स्पीयर्स के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
स्पीयर्स ने कहा, "मैं उन तमाम अटकलों पर विराम लगाना चाहती हूं, जिनमें कहा जा रहा है कि मैं अपने बेटों-सीन प्रीस्टन और जेडन जेम्स को अपने पूर्व पति को सौंपने जा रही हूं। मेरे बच्चे मेरे कार्यक्रमों के दौरान मेरे साथ ही रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











