..................... Britney Spears is highest paid female musician of 2012 | सबसे ज्यादा कमाई वाली पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स - Hindi Filmibeat

सबसे ज्यादा कमाई वाली पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स

पॉप म्यूजिक की दुनिया की सनसनी ब्रिटनी स्पीयर्स के करोड़ो दीवाने है, उनकी एक झलक पाने के लिए ना जाने लोग क्या-क्या करने को तैयार रहते हैं तभी तो मोस्ट डिमांडिंग सिंगर ब्रिटनी् स्पीयर्स के शो में करोड़ो लोगों की भीड़ होती है इसलिए ब्रिटनी स्पीयर्स सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला सिंगर है। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि फोर्ब्स पत्रिका का है जिसके मुताबिक साल 2012 की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला संगीतज्ञ ब्रिटनी स्पीयर्स है।

आपको जानकर हैरत होगी कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस साल एक भी नया एलबम नहीं किया और ना ही एक भी स्टेज शो किये हैं बावजूद इसके ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस साल 5.8 करोड़ डालर कमाये हैं। जिसके पीछे कारण उनका पिछले साल का 'फेमे फेटल टूर' है जिसने 6.87 करोड़ डॉलर की कमायी की थी।

आपको बता दें कि जिस तरह ब्रिटनी स्पीयर्स के गानों के लोग दीवाने हैं उसी तरह उनकी काया को भी लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले साल लोगों को उस समय बड़ा शॉक लगा था जिस समय ब्रिटनी स्पीयर्स ने ऐलान किया था कि वो शादी करने जा रही है। ब्रिटनी ने कहा था कि वो अपने एजेंट एवं ब्वॉयफ्रेंड टैविक से शादी करने के जा रही है। वैसे ब्रिटनी का जीवन हमेशा से रंगीला ही रहा है।ब्रिटनी पहले भी दो बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने पहला विवाह 55 घंटों के लिए अपने बचपन के दोस्त जैसन अलेंक्जेंडर और दो वर्ष के लिए डांसर केविन फेडरलीन से किया था।

Britney Spears
अपनी रिलेशनशिप को जगजाहिर करके ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने बॉयफ्रेंड जेसोन ट्राविक के साथ वीडियो 'क्रिमिनल' के लिए बेहद ही उत्तेजक सीन दिये थे जिसके कारण इस वीडियो को रिलीज करने में परेशानी भी आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X