शादी के 14 महीनों में ही इस सुपरस्टार की पति कने कर दी ऐसी हालत, अलग होने पर हुई मजबूर

Britney Spears Divorce: हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर से चर्चा में हैं। पॉप स्टार के पति सैम असगरी ने शादी के महज 14 महीने बाद अपने मतभेदों को लेकर तलाक के लिए अर्जी दी है।
टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार सैम ने आरोप लगाया है कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने उन्हें धोखा दिया। अलग हो चुके जोड़े ने अधिकांश विवरण गुप्त रखे हैं। लेकिन कथित तौर पर दोनों के बीच भारी झगड़ा हुआ जिसके बाद सैम ने तलाक के लिए फाइल करने का फैसला किया।
टीएमजेड ने आगे बताया कि सैम, ब्रिटनी स्पीयर्स के वकील की फीस का भुगतान करने के लिए कह रहा है। लेकिन उनकी फाइलिंग में कहा गया है कि उन्होंने अभी तक संपत्ति, परिसंपत्तियों और दायित्वों का निर्धारण नहीं किया है।
शादी के बाद से ही इस जोड़े के बीच कुछ गहरी परेशानी चल रही है। शादी के बाद सैम और ब्रिटनी में कुछ ठीक नहीं था। अक्सर दोनों में झगड़े होते थे, जिसमें चिल्लाना, अपमान करना और मारना भी शामिल है।
सैम ने कहा कि 28 जुलाई, 2023 को तलाक हो चुका है। तलाक को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। दोनों सितारों ने अब आगे साथ रहने से इनकार कर दिया है।
इस जोड़े की पहली मुलाकात 2016 में गायक के 'स्लंबर पार्टी' संगीत वीडियो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद वे बिना किसी स्पॉटलाइट के अपनी केमिस्ट्री को आगे बढ़ाने लगे।


Click it and Unblock the Notifications













