..................... Britney Spears fans pray as police arrested her in handcuffs - Hindi Filmibeat

130 करोड़ की मालकिन को हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस, ब्रिटनी स्पीयर्स के फैंस कर रहे हैं प्रार्थना

Britney Spears Arrested: अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के एक वीडियो ने सामने आयी है जो कि काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो की मानें तो 4 मार्च ब्रिटनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी ऐसी थी कि उनको हाथों में हथकड़ी लगाकर पुलिस ले गई।

Britney Spears

वीडियो सीधे को वेंटुरा से सामने आया है और उनपर आरोप था कि वो शराब पीकर गाड़ी चला रहीं थी। एमजेड ने जो वीडियो साझा किए हैं उसमें ब्रिटनी की गिरफ्तारी साफ तौर पर देखी जा सकती है। पहले वो पुलिसवाले से कुछ बात करती हैं लेकिन बाद में उनको जाना ही पड़ता है।

Also Read
कौन है ये एक्ट्रेस, फ्लोरिडा के खूबसूरत सनसेट में दिखा शानदार मॉडर्न अंदाज
कौन है ये एक्ट्रेस, फ्लोरिडा के खूबसूरत सनसेट में दिखा शानदार मॉडर्न अंदाज

क्या था अपराध

पुलिस की मानें तो वो नशे में थीं और अनियमित रूप से गाड़ी चलाने के साथ साथ लेन बदलने के आरोप में रोका गया था। ऑफिसर्स की मानें तो गायिका को जब रोका गया तो उनके पास से "शराब की तेज गंध" काफी तेजी से आ रही थी। हालांकि उन्होंने स्वीकार भी कर लिया की करीब एक घंटे पहले उन्होंने मिमोसा पी थी।

इसी के चलते ब्रिटनी को हथकड़ पहनाई गई और पुलिस ले गई। हथकड़ी पहनाने को लेकर उनके फैंस काफी दुखी हैं कि उनको ऐसे भी लेकर जाया जा सकता था। ब्रिटनी काफी अमीर हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 130 मिलियन डॉलर है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस गिरफ्तारी के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ओह ब्रिटनी! जल्दी ठीक हो जाओ माँ। हम अभी भी तुम्हारे लिए दुआ कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''उसको अकेला छोड़ दो।'' एक ने लिखा, ''शालीनता से गिरफ्तार होने की रानी, तुम कर सकती हो ब्रिटनी! हम सब तुम्हारे लिए दुआ कर रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने भी ब्रिटनी को गलत नहीं कहा है। 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली हसीना की ऐसी हालत देख सभी हैरान हैं। देखिए वीडियो...

Read more about: britney spears
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X