डांसर के साथ रोमांस कर रही हैं ब्रिटनी

वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार 27 वर्षीया ब्रिटनी टेनेसी के रहने वाले चेस बेंज के साथ गुपचुप तरीके से वक्त बिता रही हैं।
एक सूत्र ने बताया, "ब्रिटनी बेंज को बेहद पसंद करती हैं। उन्हें दक्षिणी इलाकों के लड़के पसंद हैं जो बहुत आकर्षक होते हैं। वह पूरी तरह उस पर फिदा हैं।"
बेंज इससे पहले मैडोना और मारिया केरी के साथ नृत्य कर चुके हैं। बेंज अकेले नहीं हैं उनसे पहले ब्रिटनी अपने पूर्व पति केविन फेडरलाइन के साथ भी टूर के दौरान डेटिंग कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications