ब्रिटनी की देखभाल कर रहे हैं पिता
विवादों में रहने वाली पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की देखभाल इन दिनों उनके पिता जेमी स्पीयर्स कर रहे हैं। इसके लिए अदालत उन्हें 16,000 डॉलर प्रतिमाह देती है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार जेमी का कहना है कि ब्रिटनी की देखभाल में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पॉप गायिका के दौरे और मेडिकल, कारोबार, निजी सुरक्षा संबंधी कार्य भी उन्हीं को देखना पड़ता है।
जेमी ने कहा कि वह हर सप्ताह लगभग 60-70 घंटा काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications