कहीं ब्रिटनी तनाव में कोई गलत कदम न उठा लें
हाल ही में ब्रिटनी अपने पूर्व पति केविन फेडरलाइन से अपने बच्चों के संरक्षण का मुकदमा हार गई हैं. अपने बच्चों के संरक्षण के मामले में पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स हार के बाद अब उनके परिवार वाले उन्हें लेकर और अधिक चिंतित हैं. परिवार की करीबी सदस्य चैंडा मैकगवर्न ने इस बारे में 'द सन" नामक समाचार-पत्र को बताया कि हम बहुत चिंतित हैं और उनकी इस हार को देखते हुए आशंकित हैं कि कहीं ब्रिटनी तनाव में कोई गलत कदम न उठा लें. उन्होंने यह भी बताया कि हमें लगता है कि सब कुछ अपने नियंत्रण से बाहर निकल रहा है और ब्रिटनी को लेकर हमारी चिंता बहुत बढ़ गई है. मैकगवर्न ने माना कि ब्रिटनी बहुत अधिक संवेदनशील हैं और उन्हें डर है कि अपने बच्चों को खोने के बाद कहीं वे अपने आप को नुकसान पहुँचाने की कोशिश न करें.


Click it and Unblock the Notifications