ब्रिटनी आएँगी फिर अपने पुराने रूप में
एक अमेरिकी टीवी चैनल को दिए गए अपने साक्षात्कार में बेकर ने माना है कि ब्रिटनी 'नॉर्थ हॉलीवुड डांस स्टूडियो" पर अपना काफी समय दे रही हैं. उन्हें देखकर बेकर को उनके पुराने समय की याद आ गई, जब वह पहले की तरह अपने कार्यक्रमों के लिए घंटों मेहनत किया करती थीं.
इस साक्षात्कार में उन्होंने यह भी माना कि काम के वक्त कभी भी ब्रिटनी किसी सुपरस्टार जैसा कोई व्यवहार नहीं करती हैं. वह बहुत अच्छे दिल की हैं.
बेकर ने माना कि बहुत जल्दी ब्रिटनी फिर से अपने पुराने रूप में आ जाएँगी. ऐसे बहुत से नेक काम हैं जो ब्रिटनी करती हैं, पर किसी को नहीं दिखते हैं.
गौरतलब है कि पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के बुरे दिनों में कोई उनके साथ हो या न हो पर मिलेनियम डांस कांप्लेक्स (जिसके अंगर्तग ब्रिटनी भी कार्यरत हैं) के मालिक रॉबर्ट बेकर को उन पर पूरा भरोसा है.


Click it and Unblock the Notifications