अपनी कहानी बताएँगी ब्रिटनी...

ब्रिटनी ने इसके लिए ख़ास तौर पर तैयार किए गए ट्रेलर में माना है कि उनके जीवन में बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में दुनिया को पता नहीं है.
अपने जीवन में भारी उतार-चढाव देखने वाली ब्रिटनी ने कार्यक्रम के ट्रेलर में कहा है, ''मैंने इस बारें में ख़ूब सोचा और पाया कि बहुत सी बातों के बारे में लोग जानते ही नहीं हैं.''
'ज़िदगी का सूनापन'
तीस नंवबर को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में ब्रिटनी एक 'सेलीब्रिटी' के रूप में अपनी ज़िंदगी के खालीपन को भी बयान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
| मैंने इस बारें में ख़ूब सोचा और पाया कि बहुत सी बातों के बारे में लोग जानते ही नहीं हैं. मैंने अकेले बैࢠकर पीछे मुड़कर देखा...मैंने सोचा - मैं एक चुस्त, तेज़ इन्सान हूँ. मैं क्या सोचती रही हूँ? |
वृत्तचित्र प्रसारित होने से पहले ब्रिटनी ने कहा, ''मैंने अकेले बैठकर पीछे मुड़कर देखा...मैंने सोचा - मैं एक चुस्त, तेज़ इन्सान हूँ. मैं क्या सोचती रही हूँ.''
ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में एक अंतराल के बाद तीन एमटीवी पुरस्कार जीते हैं.
इससे पहले वर्ष 2007 में अपने एक शो के लिए उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों एक नए एलबम को जारी करने की तैयारियों में जुटी हैं. सर्कस नामक उनका छठा एलबम दो दिसंबर को जारी होना है. इस दिन वह अपना 27वाँ जन्मदिन भी मनाएंगी.


Click it and Unblock the Notifications