ब्रिटनी स्पीयर्स से हारे बराक ओबामा
पॉप संगीत की साम्राज्ञी ब्रिटनी स्पीयर्स की उपलब्धियों में एक नया खिताब जुड़ गया है। उन्होंने प्रसिद्धि के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटनी प्पीयर्स के फैन्स की संख्या पूरे विश्व में कितनी अधिक है, ये इस बात से जाहिर होता है कि ब्रिटनी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत हैं।
वेबसाइट 'कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सर्च इंजन 'आस्क जीव्स' का कहना है कि ब्रिटनी वेब की सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं। अमेरिका के सबसे ताकतवर शख्स ओबामा इंटरनेट की दुनिया में लोप्रियता के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा फुटबाल की दुनिया के बड़े नाम डेविड बेकहम तीसरे पायदान पर रहे। ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर सबसे मशहूर लोगों की फेहरिस्त में शीर्ष पांच में जगह नहीं बना सके।
हाल ही में इसी तरह की एक लिस्ट दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग में लाये जाने वाले सर्च इंजन गूगल ने जारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications