अपने अपार्टमेंट में मृत मिलीं ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस
लंदन पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय वाइनहाउस का ब्रिटेन मेट्रोपोलिटन पुलिस ने वाइनहाउस की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जायेगा।
गौरतलब है कि वाइनहाउस अपने म्यूजिक एल्बम 'वेक अप अलोन, लव इस लूजिंग गेम, सम अनहोली वॉर जस्ट फ्रेंड्स, टीयर्स ड्राई ऑन दियर ओन, मी एंड मिस्टर जोन्स और रिहैब' समेत कई एल्बम निकाल चुकी हैं। वर्ष 2008 में वाइनहाउस ने पांच ग्रैमी अवार्ड जीते थे। जिसके बाद वो अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। उनकी जिंदगी के वो सुनहरे पल थे। वो सुनहरे पल भी उनकी शराब की आदत छुड़ा नहीं पाये।
हाल की बात करें तो वाइनहाउस को सर्बिया में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जमकर ताने सुनाये थे, जिस कारण वो मंच छोड़ कर चली गई थीं। इस घटना के बाद वाइनहाउस ने यूरोप का अपना पूरा दौरा रद्द कर दिया था। उसके बाद वो लंदन के एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ीं, जहां शराब छोड़ने के काफी प्रयास किये।


Click it and Unblock the Notifications












