ब्रिटिश फैशन डिजाइनर मैकक्वीन का निधन

प्रवक्ता ने कहा, "हम दुखी हैं। उनके परिवार और दोस्तों की संवेदना का सम्मान करते हुए हम इसके आगे कोई बयान जारी नहीं करेंगे।" मैकक्वीन इस पीढ़ी के चर्चित फैशन डिजाइनरों में से एक थे। उन्होंने सांड्रा बुलाक, मडोना, केट मोस, जेसिका पार्कर, नाओमी कैंपबेल, रिहाना, केटी होम्स और लेडी गागा जैसी हस्तियों के कपड़े डिजाइन किए हैं।
लेडी गागा ने हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो 'बैड रोमांस' में मैक्कवीन के डिजाइन किए 'लोबस्टर' यानी झींगा मछली के आकार के जूते पहने थे जो काफी चर्चा में रहे। लेकिन मैकक्वीन सदी के सबसे चर्चित 'वार्ड रोब मालफंक्शन' के लिए भी जाने जाएंगे। सुपर बॉल में जैनेट जैक्सन वार्ड रोब मालफंक्शन का शिकार हो गई थीं। उनकी परफोर्मेंस के दौरान उनका टॉप खुल गया था। जैनेट जैक्सन की ड्रेस मैक्कवीन ने ही डिजाइन की थी।


Click it and Unblock the Notifications