खुद को खत्म कर लेना चाहता था ये एक्टर, जिससे परिवार को मिल सके इंश्योरेंस, फिर एक वेब सीरीज से पलटी किस्मत

Breaking Bad Actor Giancarlo Esposito: कब किसकी तकदीर बदल जाए किसी को भी नहीं पता। लेकिन जब बात एक्टर और एक्ट्रेसेस की आती है तो उन्हें कब कैसा प्रोजेक्ट मिल जाए और उनके किस्मत चमक जाए कोई भी नहीं बता सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी जिंदगी से तंग आ गया था।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह एक्टर चाहता था कि उसे कोई मार दे और उसके इंश्योरेंस का पैसा उनके परिवार वालों को मिल जाए। लेकिन फिर एक वेब सीरीज से इस एक्टर की किस्मत चमक गई। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'द ब्रेकिंग बैड' वेब सीरीज के एक्टर जियांकालो एस्पोसितो की। जियांकालो एस्पोसितो ने जिम एंड सैम शो में ये बात की थी।
जियांकालो एस्पोसितो ने इस शो में खुलासा किया था कि वह अभी तक दो बार दिवालिया हो चुके हैं और फिर उनकी झोली में ब्रेकिंग बैड आई। एक्टर ने यह भी बताया कि एक वक्त पर उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल आया था। जियांकालो एस्पोसितो ने इसी शो में काफी कुछ अपनी जिंदगी को लेकर खुलासे किया।
जियांकालो एस्पोसितो ने बताया कि "इसकी सबसे पहले वजह यह थी कि उनकी पत्नी के पिता पॉप्स मैकमैनिगल एक बीमा कंपनी में काम करते थे। तब मैंने अपनी एक्स पत्नी से पूछा कि मैंने कितने का बीमा करवाया है और उसने मुझे कहा कि मेरे दिमाग में यह सवाल क्यों आया। मैंने फिर उसे कहा कि अगर कोई आत्महत्या करता है तो उसको इंश्योरेंस बीमा मिल जाता है।"
जियांकालो एस्पोसितो ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरी पत्नी ने मुझे कहा कि यह है एक तरफ से काफी मुश्किल है। लेकिन फिर मैंने कहा कि अगर मैं किसी को खुद को करने के लिए कह दूं तो? मेरे चार बच्चे थे और मैं चाहता था कि वह अच्छे से जिए। यह मेरे जीवन का काफी मुश्किल वक्त था और मैंने खुद को खत्म करने तक का सोच लिया था। जिससे कि मेरा परिवार अच्छे से जी पाए।"
जियांकालो एस्पोसितो ने आगे बताया कि मैं इस पर सोचना बंद कर दिया क्योंकि जो दर्द में उनको दूंगा वह पूरे जिंदगी रहेगी। लेकिन अंधेरे में मेरे लिए ब्रेकिंग बैड एक उम्मीद बनकर उभर कर आई। इस वेब सीरीज में एक्टर ने गस फ्रिंज का किरदार निभाया है। इसी के अलावा उन्हें अबीगेल, मैक्साईन, मेगापॉलिस और द लॉन्ग होम जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications