न्यूयार्क में रहेंगे पिट और जोली
हॉलीवुड सुरपस्टार ब्रैड पिट और उनकी साथी एंजेलिना जोली न्यूयार्क में एक बेहद कीमती घर खरीदने की योजना बना रहे हैं।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "मैंने सुना है कि वे 2.5 करोड़ डॉलर खर्च करने के लिए तैयार हैं।"
इस जोड़े ने इससे पहले न्यूयार्क में रहने के लिए एक लाख डॉलर मासिक किराये पर घर लिया था। हॉलीवुड के इस जोड़े की नजर 1908 में मैनहटन में बने 'अपथॅर्प' पर है, जिसे बाद में रिहायशी घरों में तब्दील कर दिया गया था।
इस अपार्टमेंट में 13 बेड रूम हैं और इसकी कीमत 1.55 करोड़ डॉलर है लेकिन यह जोड़ा इस भवन के दो-तीन मंजिलों को खरीदना चाह रहा है ताकि उनके छह बच्चों के रहने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।
More from Filmibeat
angelina jolie एंजेलिना जोली न्यूयार्क ब्रैड पिट हॉलीवुड big apple brad pitt city hollywood new york


Click it and Unblock the Notifications











