पिट-जोली ने किराये पर लिया वेनिस द्वीप
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट ईस्टर पर अपने बच्चों के साथ वेनिस द्वीप पहुंचे। उन्होंने खासतौर पर ईस्टर के लिए इस द्वीप को किराए पर लिया था।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जोली व पिट अपने छह बच्चों के साथ रविवार को सेन सरवोलो के वेनिस द्वीप पर पहुंचे थे। एक नौका से द्वीप पर पहुंचने के बाद पूरे परिवार ने पिकनिक मनाई।
आठ वर्षीय मैडोक्स, छह वर्षीय पैक्स, पांच वर्षीय जहारा, तीन वर्षीय शिलोह और 20 महीने के जुड़वां नोक्स व विवेनी ने अपने माता-पिता के साथ पिकनिक का खूब मजा लिया।


Click it and Unblock the Notifications
