एक दूजे के हुए रसेल और केटी

By Staff

एक दूजे के हुए रसेल और केटी
रसेल और केटी एक अवार्ड्स समारोह के दौरान मिले थे. ब्रिटेन के चर्चित कॉमेडियन रसेल ब्रांड और अमरीकी गायिका केटी पेरी ने शनिवार को राजस्थान के रणथम्भौर में धूमधाम से शादी कर ली.

रणथम्भौर में बाघ अभयारण्य के बाहर स्थित लक्ज़री रिसोर्ट अमन-ए-ख़ास में इस चर्चित जोड़ी की हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई. पैंतीस वर्षीय ब्रांड और 25 वर्षीय पेरी ने शादी के समय पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनी. 21 ऊँट, हाथी और घोड़ों के बीच ब्रांड की बारात निकली.

ठेठ भारतीय शादी की तरह बारात में ख़ूब गाना-बजाना भी हुआ और लोग जम कर नाचे. रसेल ब्रांड और केटी पेरी ने अपनी शादी में कई देशी-विदेशी मेहमानों को भी बुलाया था. लेकिन सब कार्यक्रम गोपनीय रखे गए और मीडिया से अनुरोध किया गया था कि वह दोनों सितारों की 'प्राइवेसी' का सम्मान करे.

रसेल ब्रांड और केटी पेरी की मुलाक़ात सितंबर 2009 में एमटीवी म्यूज़िक अवार्ड्स के दौरान हुई थी. ब्रांड इस अवार्ड्स समारोह में होस्ट थे. पिछले साल दिसंबर में रसेल ब्रांड ने आगरा के मशहूर ताजमहल के बाहर केटी पेरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. स्टैंड-अप कॉमेडियन के अलावा रसेल ब्रांड ने हॉलीवुड में भी हाथ आज़माया है और कॉमेडी फ़िल्म फ़ॉरगेटिंग सारा मार्शल में भी काम किया है.

उनकी आत्मकथा माई बुक उक बेस्ट सेलर रही है और हाल ही में इस किताब की दूसरी किश्त बाज़ार में आई है. दूसरी ओर गायिका केटी पेरी वर्ष 2008 में अपने अलबम आई किस्ड अ गर्ल के कारण चर्चा में आई थी. उनकी हालिया रिलीज़ अलबम है- टीनएज ड्रीम.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X