मैडोना ने बनाया नया ब्वायफ्रेंड
लंदन। पॉप गायिका मैडोना को इन दिनों नया साथी मिल गया है। उन्हें आजकल खुद से 19 साल छोटे ब्राहिम रचिकी के साथ देखा जा रहा है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार पिछले हफ्ते न्यूयार्क के एक नाइट क्लब में 52 वर्षीय मैडोना को नृत्य निर्देशक ब्राहिम के साथ देखा गया। इसके पहले गायिका के संबंध ब्राजील के मॉडल जीसस लूज के साथ थे।
फिल्म निर्देशक गाई रिची से तलाक होने के बाद कुछ समय बाद ही मैडोना ने लूज के साथ समय व्यतीत करना शुरू कर दिया था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब वह ब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












