बेटों को 'स्टार ट्रेक' दिखाने ले गए पिट
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने अपने बेटों पैक्स और मैडॉक्स को फिल्म 'स्टार ट्रेक' दिखाई।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पिट 16 मई को कांस फिल्म समारोह के लिए फ्रांस रवाना होने से पहले अपने गोद लिए बेटों को यह विज्ञान कथा दिखाने ले गए।
उन्होंने अपने बच्चों के साथ यह फिल्म हंटिंगटन लांग आइलैंड सिनेमा में सुबह 10.30 बजे के शो में देखी।
पिट इस समय अपनी फिल्म 'इनग्लोरियस बास्टर्ड्स' के प्रमोशन के लिए कांस पहुंचे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications