मूंछे बढ़ाना बहादुरी है: ब्रैड पिट
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट इन दिनों फिल्म 'इनग्लोरियस बास्ट्र्डस' में अपनी भूमिका के लिए मूंछ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे ऐसा कर 'बहादुरी' का काम कर रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 44 वर्षीय पिट मूंछ बढ़ाने के बाद हंसी का पात्र बन गए हैं।
उन्होंने कहा, "यह फैशन है और मैं मूंछ बढ़ाकर बहादुरी का काम कर रहा हूं।" इस फिल्म का निर्देशन क्वेंटिन टारांटिनो कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











