ब्रैड और जोली में नजदीकियाँ कायम
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और और उनकी मित्र जोली में करीबियां अभी तक बरकरार हैं। मोका की 30वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी में वे एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।
हॉलीवुड में अफवाह थी कि 34 वर्षीय जोली और 45 वर्षीय पिट के रिश्तों में कडुवाहट घुल रही है। लेकिन प्रदर्शनी में पहुंचे इस जोड़े के बीच परेशानी का कोई चिन्ह भी नजर नहीं आया।
दोनों ने साथ में प्रदर्शनी देखी और विभिन्न कलात्मक वस्तुओं की प्रशंसा की।


Click it and Unblock the Notifications