ब्रैड-एंजेलिना कपल ऑफ द ईयर
अमेरिका की मैगजीन ने हॉलीवुड सितारों ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को इस वर्ष का 'कपल ऑफ द ईयर' घोषित किया है. इस कपल ने तीन बच्चों मेडॉक्स (6), पेक्स (4) और दो वर्षीय जाहरा को गोद लिया है.
इसके अलावा ये दंपति लगातार मानव हितैषी कार्यो में लगे रहते हैं जिसकी वजह से ये हॉलीवुड के 'हॉटेस्ट कपल' के रूप में भी जाने जाते हैं. तीन बच्चों को गोद लेकर एक बेहतर गृहस्थी बसाना इस अवार्ड के लिए उनके चयन का कारण बना.
इस क्रम में दूसरे स्थान पर टॉम क्रूस और उनकी पत्नी केटी होम्स को रखा गया है जिन्हें हॉलीवुड में 'टॉमकेट' के नाम से जाना जाता है.


Click it and Unblock the Notifications