पिट- जोली की टूट सकती है जोडी़
न्यूयार्क। हॉलीवुड के मशहूर कपल ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की जोड़ी टूट सकती है। ब्रिटिश समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र का कहना है कि पिट और जोली ने कैलीफोर्निया के एक वकील से भी भेंट की है।
खबरों के अनुसार हॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी ने अलग होने संबंधी एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए, जिसमें दोनों अपने छह बच्चों के देखभाल के लिए राजी हुए हैं। सूत्रों के अनुसार जनवरी की शुरुआत में दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए। पिट और जोली इस बात पर सहमत हैं कि वे अलग होकर भी अपने बच्चों का एक साथ देखभाल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











