दोबारा फिर साथ काम करेंगे ब्रेंजीलिना

वेबसाइट डेडलाइन डॉट कॉम के मुताबिक,रिडले स्कॉट निर्देशित इस फिल्म में ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली से लगातार फिल्म में अभिनय करने के लिए बात की जा रही है। अगर सूत्रों की माने तो इस कपल ने फिल्म में काम करने के लिए हमे भी भर दी है। इस फिल्म में इनके अलावा मिचेल फासबेंडर और फिल्म "नो कंट्री फॉर ओल्ड मेन "में अभिनय कर चुके अभिनेता जेवियर बार्डेम भी होंगे ।
फिल्म की शुरुआत अगले कुछ महीनों में होगी। इसे यूरोप में शूट किया जायगा। वेबसाइट के मुताबिक, अभिनेता मिचेल फासबेंडर का रोल फिल्म में एक ऐसे वकील का है। जो किन्ही कारणों से ड्रग्स के धंधे में लिप्त हो जाता है।ये फिल्म एक रोमांचक फिल्म होगी जिसमें हर किरदार के द्वारा किया गया अभिनय, दर्शकों का दिल जीत लेगा बहरहाल फिल्म को एक पारिवारिक फिल्म कहा जा सकता है, जिसकी थीम काफी खूबसूरत होगी।
एक मैगजीन को दिए गए इन्टरव्यू के दौरान अभिनेता ब्रैड पिट ने बताया शुरुआत में मैंने और एंजेलिना ने ये निर्णय लिया था की हम ज्यादा फिल्में साथ नहीं करेंगे लेकिन फिल्म 2005 में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के बाद हमें ये लगा की फैन हम दोनों को साथ देखना पसंद करते है। गौरतलब है की बीते कुछ सालों से ब्रेंजिलीना अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे रहे है और बहुत ही चुनिन्दा फिल्में कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications