7 साल के रोमांस के बाद पिट और जोली ने की सगाई

इस बात की जानकारी पिट से जुड़े प्रवक्ता डेंटे ने देते हुए कहा है कि 'हां यह खबर सच है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। निकट भविष्य में यह जोड़ी एक दूजे के साथ शादी भी करने वाले हैं। उनके बच्चे इस सगाई से काफी खुश हैं।
वैसे इस जोड़ी ने सगाई तो कर ली है लेकिन अभी तक शादी की डेट फाइनल नहीं हो पाई है। जोली और पिट साल 2005 से ही एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। वे अपने छह बच्चों मेडॉक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह और जुड़वां नॉक्स व विविएनी की देखभाल कर रहे हैं।
48 साल के ब्रैड पिट और 36 साल की एंजेलिना जोली दुनिया के सबसे लोकप्रिय फिल्म स्टार्स में से एक हैं। जब इस जोड़ी ने 2005 में बिना शादी के साथ रहने का फैसला किया तब से यह जोड़ी कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। वैसे ये कपल फिल्मों के अलावा समय समय पर समाज सेवा के कार्यों में भी अपना योगदान देते रहे हैं। पिट और जोली के बीच प्यार की शुरूआत उस समय हुयी थी जब इन दोनों ने मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ में साथ काम किया।


Click it and Unblock the Notifications