दो बच्चों के बाद आखिरकार ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली करेंगे शादी!

 Brad Pitt and Angelina jolie
इस खबर को सुनकर ना जाने कितने लोगों के दिल टूट जाएंगे लेकिन सच तो यही है कि इस हफ्ते के अंत तक हॉलीवुड के सुपरस्टार और करोड़ो दिलों की धड़कन ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस हफ्ते के अंत में ब्रैड पिट के माता पिता जेन और बिल की 50वीं वेडिंग एनीवर्सरी है और इसी अवसर पर जिस तरह से ब्रैड और एंजेलिना तैयारियां कर रहे हैं उससे यही लग रहा है कि दोनों इसी शुभ अवसर पर खुद भी शादी के बंधन में बंधने की सोच रहे हैं।

यूनाइटेड किंगडम की एक वेबसाईट ने लिखा है "ब्रैड तैयारियों को देखने के लिए आए थे लेकिन अब सभी लोग यहां पर हैं। वो कह रहे हैं कि ये सब जेने और बिल (ब्रैड के माता-पिता) के लिए है लेकिन लोगों को लगता है कि ये उनके लिए भी हो सकता है। ऐंजेलिना के प्राईवेट ज्वैलर भी यहां मौजूद हैं। "

शादी के मेहमानों की लिस्ट में 20 से ज्यादा लोगों का नाम शामिल नहीं है। इसमें ब्रैड के सबसे करीबी दोस्त जॉर्ज क्लूनी का नाम भी शामिल है जो कि अभी तक नहीं आए हैं। और उनके बिना ये शादी नहीं हो सकती। सूत्रों के अनुसार "जॉर्ज फिल्हाल इटली में अपने घर पर हैं। लेकिन जल्द ही वो फ्लाइट से मार्सिले के लिए निकल सकते हैं।"

फ्रांस में स्थित घर में एंजेलिना जोली के मेहमानों में उनका व्यक्तिगत ज्वैलर भी मौजूद है जिसने उनकी सगाई की अंगूठी बनाई थी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि पिट ने ऐंजेलिना जोली के लिए शादी के गिफ्ट के तौर पर एक घड़ी खरीदी है जिसकी कीमत 390,000 डॉलर है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2005 में पिट के तलाक के बाद पिट और जोली के बीज रोमांस की खबरें आईं थीं और पिट ने ये भी स्वीकार किया कि वो फिल्म के सेट पर जोली से प्यार करने लगे थे। जनवरी 2006 को पीपील मैगजीन से बात करते समय जोली ने स्वीकार किया कि वो पिट के बच्चे की मां बनने वाली हैं। जोली और पिट के दो बच्चे हैं। और अब फाइनली दोनों शादी करके अपने रिश्ते को कानून की मोहर देने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X