पिट-जोली के लिए तैयार हेनसन

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार हेनसन और पिट 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' में साथ-साथ दिखे थे। हाल ही में एक फिल्म समारोह में उन्होंने पिट को जोली का पति कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने गलती से वैसा कह दिया था। मेरा कहने का मतलब यह था कि वे परिवार के सदस्यों की तरह रहते हैं। विवाह का मतलब और क्या है। वे शादीशुदा की तरह ही हैं।"
हेनसन ने कहा, "मैंने जोली से कहा कि मैं उनके बच्चों की कभी भी देखभाल कर सकती हूं। उनके सभी बच्चे बहुत ही प्यारे हैं। वे काफी अच्छे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications