करोड़ो में बिकी बॉन्ड की कार

By Staff

लेखक इयान फ़्लेमिंग के मशहूर किरदार और कई फ़िल्मों के हीरो जेम्स बॉन्ड की कार 26 लाख पाउंड में बेची गई है. भारतीय मुद्रा में ये राशि क़रीब 18 करोड़ 26 लाख रुपए होती है.एक नीलामी में इस कार को ख़रीदने वाले हैरी येगी ने कहा है कि वह इसपर बैठकर लंदन की गलियों की सैर करेंगें.

येगी अमरीकी नागरिक हैं जो इस कार को अमरीकी राज्य ओहाईयो के एक संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखना चाहते हैं.जेम्स बॉन्ड अंग्रेज़ी लेखक इयान फ़्लेमिंग के जासूसी उपन्यासों के मुख्य किरदार हैं जो ब्रिटिश गुप्तचर एजेंसी के लिए काम करते हैं.हालीवुड ने फ़्लेमिंग के उपन्यास पर आधारित कई हिट फ़िल्में बनाई हैं.

वर्ष 1964 में निर्मित एस्टन मार्टिन कार के बेचे गए मॉडल का इस्तेमाल जेम्स बॉन्ड की दो फ़िल्मों - गोल्ड फ़िंगर और थंडरबॉल में किया गया था.सिल्वर रंग की इस बुलेट प्रूफ़ कार में स्वयं बाहर निकलने वाली सीट है और चालक गाड़ी चलाते हुए भी इसकी लाइसेंस प्लेट बदल सकता है.

इयान फ़्लेमिंग के उपन्यास में जासूस का किरदार हालांकि बेंटले नामक कार का इस्तेमाल करता है लेकिन फ़िल्म निर्माताओं ने इटली के डिज़ाइन और ब्रिटिश इंजीनियरिंग के मेलजोल से बनी एस्टन मार्टिन के इस्तेमाल को तरजीह दी.कार के नए मालिक का कहना है कि नीलामी में शामिल होने के लिए लंदन आने का इरादा उन्होंने आख़िरी वक्त में किया.हैरी येगी का कहना था, “जितना सोचा था मैंने उससे कहीं ज़्यादा की बोली में लगाई है. मुझे लगा था कोई ब्रितानी इस कार को खरीदेगा लेकिन लगता है कि हम बॉन्ड को ज्यादा पसंद करते हैं."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X