..................... Bond girl killed in her Dublin home | बांड अभिनेत्री की डबलिन में हत्या - Hindi Filmibeat

बांड अभिनेत्री की डबलिन में हत्या

By Staff

जेम्स बांड श्रृंखला की फिल्मों में नायिका की भूमिका निभा चुकी अभिनेत्री सेलिन कॉले की एक अज्ञात व्यक्ति ने डबलिन स्थित उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। वे फिल्म 'ए विव्यू टू ए किल' में अभिनेता रोजर मूर के साथ नजर आई थीं।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कॉले को डबलिन के आवासीय क्षेत्र 'हाउथ हेड' स्थित उनके घर में सोमवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास हुई है। इसी दौरान उनके 46 वर्षीय पति प्राय: अपनी बेटी को स्कूल छाड़ने जाया करते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X