..................... Bond girl Gemma learns how to milk a cow | अब दूध बेचेगी बांड गर्ल जेम्मा - Hindi Filmibeat

अब दूध बेचेगी बांड गर्ल जेम्मा

By Staff

Gemma Arterton
हालीवुड बांड गर्ल जेम्मा आरटर्टन ने अपनी नई फिल्म के किरदार के लिए गाय का दूध निकालना सीखा है।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार बीबीसी द्वारा निर्मित नाटक 'टेस आफ द डी अरबर्विल्स' में 22 वर्षीय अभिनेत्री ने एक ग्वालन की भूमिका निभाई है। इस भूमिका को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने गाय का दूध निकालना भी सीखा है।

जेम्मा को गाय को दुहने का कौशल सिखाने वाले किसान जूडी किंग ने कहा, "वह जमीन से जुड़ी हुई आत्मविश्वास से भरपूर युवती है।

उसने बहुत कम समय में ही गाय का दूह निकालना सीख लिया। उसने खेती को थोड़ा ग्लैमर प्रदान किया है। यदि वह फिल्म नहीं कर रही होती तो यह काम बहुत अच्छे से कर सकती थी।"

गौरतलब है कि जेम्स बांड की अगली फिल्म 'क्वांटम आफ सोलेस' में जेम्मा एम 16 की एजेंट की भूमिका में दिखेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X