बॉलीवुड ने एंजेलीना के जज्बे को किया सलाम
बैंगलोर। दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए विख्यात हालीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जॉली को उनके जज्बे के लिए बॉलीवुड ने सलाम किया है। गौर हो कि हाल ही में इस अभिनेत्री ने कैंसर से बचने के लिए डबल मासटेकटॉमी ऑपरेशन करवाया। जिसमें कैंसर होने की संभावना खत्म करने के लिए दोनों स्तनों को पूरी तरह हटा दिया जाता है।
इस बारे में एंजेलीना ने न्यूयॉर्क टाइम्स में बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उन्हें स्तन कैंसर होने का खतरा 87 प्रतिशत और अंडाशय का कैंसर होने का खतरा 50 प्रतिशत था। जिससे निजात पाने के लिए उन्होने ऐसा किया। उन्होने यह भी बताया कि उनकी मां दस वर्षों तक इस बीमारी से जूझती रही और अंत में 56 साल की अवस्था में उनकी मृत्यु हो गयी। इसलिए मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे अनाथ हो।
इस दौरान उन्होने अपने ब्वायफ्रेंड ब्रैड पिट को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। एंजेलीना का कहना है कि वह उन महिलाओं को संदेश देना चाहती हैं जो कैंसर से पीडि़त हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी स्थिति में भी विकल्प मौजूद होते हैं। आपरेशन के बाद अब मैं बेहद मजबूत महसूस कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे बच्चे किसी भी तरह की असहजता महसूस नहीं करेंगे। आपरेशन के बाद एंजलीना को कैंसर का खतरा अब 87 से मात्र 3 फीसदी ही रह गया है।
बहादुरी से इस बीमारी का सामना करने के लिए बॉलीवुड ने उनकी तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications
