एलिजाबेथ टेलर को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

By Ajay Mohan

Elizabeth Taylor
हॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री व एड्स कार्यकर्ता एलिजाबेथ टेलर के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया है। उनका बुधवार को निधन हो गया था। ब्रिटेन में जन्मी एलिजाबेथ पिछले करीब एक महीने से लास एंजेलिस के अस्पताल में भर्ती थीं। वह 79 वर्ष की थीं।

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और मधुर भंडारकर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के जरिए एलिजाबेथ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अमिताभ ने एलिजाबेध के निधन को दुखद घटना बताया। अभिषेक ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की कामना की। भंडारकर ने उन्हें अद्भुत अभिनेत्री बताते हुए कहा है कि दुनिया उन्हें कभी नहीं भुला सकेगी।

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एलिजाबेथ को अपनी प्रेरणा बताया है। नील नितिन मुकेश ने उन्हें साहसी महिला बताया है। मिनिशा लांबा, विशाल ददलानी, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी और आफताब शिवदासानी सहित कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एलिजाबेथ को उनके अद्भुत अभिनय, निजी जिंदगी के उथल-पुथल व एड्स कार्यकर्ता के बतौर किए गए उनके कार्यो के लिए जाना जाता है। एलिजाबेथ का जन्म 27 फरवरी, 1932 को हुआ था।

एलिजाबेथ ने आठ विवाह किए। अभिनेता रिचर्ड बर्टन से उन्होंने दो बार शादी रचाई थी। उन्होंने 1944 में आई फिल्म 'बटरफील्ड 8' से लोकप्रियता का शिखर छू लिया था। उन्हें इसके लिए ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था। उन्हें 1966 में आई फिल्म 'हूज एफ्रैड ऑफ वर्जीनिया वोल्फ' में अभिनय के लिए भी ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X